Press "Enter" to skip to content

15 सितंबर से ऑनलाइन और 19 से काउंटर पर बिकेंगे इंदौर मैच के टिकट

holkar stadium 2017913 102822 13 09 2017इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में 24
सितंबर को होने वाले तीसरे वन-डे मैच के लिए टिकटों की बिक्री 15 सितंबर से
शुरू होगी। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 15 व 16 सितंबर को वेबसाइट
टिकटजिनी.इन (www.ticketgenie.in) से होगी। यह बिक्री सुबह 11 बजे से उस
दिन का कोटा खत्म होने तक रहेगी। वहीं दर्शक टिकट काउंटर से 19 व 20 सितंबर
को होलकर स्टेडियम से खरीद सकेंगे। एक व्यक्ति अधिकतम 2 टिकट ही खरीद
सकेगा।
एमपीसीए ने 2015 में हुए पिछले वन-डे मैच की तुलना में टिकटों
की कीमतें 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाई है। साथ ही जीएसटी के चलते दिन-रात के इस
मैच के कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसमें 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया
है। इसका न्यूनतम टिकट 250 रुपए और अधिकतम 5120 रुपए की रखी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!