
शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी जिले में दो दिन के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। सिंधिया 15 व 16 नवंबर को चार विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए सभाएं लेंगे। सांसद सिंधिया हेली कॉप्टर से शिवपुरी आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 नवंबर को हेलिकॉप्टर से सुबह 11 बजे पोहरी पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सभा को संबोधित कर हेली कॉप्टर से ही दोपहर 12 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी में भी सभा लेकर दोपहर 1 बजे कोलारस पहुंचेंगे। कोलारस में भी प्रत्याशी के लिए सभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन फिर सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से करैरा पहुंचकर सभा लेंगे और यहां से दतिया जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि हाल ही में नामांकन दाखिले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पोहरी, करैरा और पिछोर में चुनावी सभा ले चुके हैं। इससे पूर्व भी सीएम शिवपुरी और खनियांधाना आ चुके हैं। सीएम के तीन दौरों के बाद सांसद सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में पहली बार चुनावी सभाएं लेने आ रहे हैं।






Be First to Comment