शिवपुरी-
राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयन्ती समारोह और प्रतिमा स्थापना की 15वीं
वर्षगांठ का भव्य आयोजन दुर्गादास स्मारक समिति के अध्यक्ष दामोदास राठौर
के मार्गदर्शन में 13 अगस्त रविवार को प्रात: 9 बजे किया जावेगा। यह
जानकारी देते हुए ऑल इण्डिया राठौर विकास परिषद संस्था प्रमुख हरिओम राठौर
चैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर दुर्गादास की 379वीं
जयन्ती और उनकी प्रतिमा के स्थापना के 15वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का
आयोजन पोहरी दुर्गादास चौराहे पर रविवार 13 अगस्त को भव्य रूप में किया जा
रहा है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथियों द्वारा दुर्गादास
प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन, पुष्पांजलि माल्यार्पण किया जाएगा साथ ही समाज
में आगे की कार्ययोजना पर भी विचार किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वीर
दुर्गादास की जयन्ती शहर की पांचों बस्तियों में स्थित मंदिरों पर भी मनाई
जाएगी। समिति के सदस्यों में पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, रामेश्वर राठौर,
रामचरण राठौर, प्रभु राठौर, श्यामसुन्दर राठौर, हरिओम राठौर बतासे वाले,
कैलाश राठौर बतासे वाले, रामस्वरूप बाबूजी, दिनेश राठौर, जगदीश राठौर आदि
ने भी समाज बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहने
की अपील की है।

Be First to Comment