Press "Enter" to skip to content

धारा 144 का उल्लंघन करने पर खनियाधाना पुलिस ने पाँच आरोपियों को पकड़ा | Khaniyadhana News

शिवपुरी पुलिस द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। अयोध्या मामले में माननीय सवोर्च न्यायालय के निर्णय के परिपेक्ष्य में सद्भाव एवं शांति बनाये रखने के उद्येश्य से कलेक्टर शिवपुरी द्वारा द.प्र.सं. की धारा 144 प्रभावशील किये जाने के आदेश पूर्व से ही प्रसारित किये गये थे। दिनांक 09.11.19 को उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में थाना खनियाधाना द्वारा 5 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. सुधीर सिंह कुशवाह को कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि धर्मकांटा पोठियाई पर इकठ्ठे होकर धारा 144 का उल्लंघन कर आतिशबाजी चलाकर शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं थाना प्रभारी खनियाधाना द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो पाॅंच लोग मिलन पुत्र पवन कुमार जैन उम्र 28 साल निवासी सिंघाई, राुहुल पुत्र नारायाण सरकार (कायस्थ) उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खनियाधाना, दीपक पुत्र दिनेश नामदेव उम्र 27 साल निवासी टेकरी मंदिर के पीछे खनियाधाना, बादाम पुत्र अतरसिंह यादव उम्र 72 साल निवासी ग्राम पोठियाई, राकेश पुत्र वीरेन केवट उम्र 19 साल निवासी खनियाधाना को धर्मकांटे के पास रोड़ पर आतिशबाजी चलाकर कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर शांति भंग करने में आमदा थे जिन्हें जिन्हे मौके पर पुलिस और जनता के लोगों द्वारा समझाया गया नहीं मानने पर उपरोक्त पांच व्यक्तियों को धारा 151 जा.फौ. के तहत गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!