Press "Enter" to skip to content

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय जॉब फेयर मेला 14 को | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेश एवं जिला कलेक्टर शिवपुरी के निर्देशानुसार एक दिवसीय जॉब फेयर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आगामी 14 फरवरी को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी  में आयोजित किया जा रहा है।मेला मीडिया संयोजक प्रोफेसर राघवेन्द्र गर्ग ने बताया कि  छात्र-छात्राओं को शासकीय रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश सरकार रोजगारमूलक योजनाओं से अवगत कराने के लिए जिला रोजगार एवं उद्योग विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण हेतु लीड बैंक शिवपुरी को आमंत्रित किया गया है, इसी के साथ ईगल सिक्युरिटी, आल इन वन सर्विसेज, SBI लाइफ ,शिवशक्ति बॉयोटेक इंदौर , देविका मेन पावर सर्विसेज देवास,कृतिका वर्क फ़ोर्स सेक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, LIC, नालन्दा इंस्टीट्यूट, नोशन  कंसल्टेंट इंदौर, L&T फाइनेंशियल सर्विसेज इंदौर, ड्रीम इंडिया स्किल्स अकादेमी , ओसियन मोटर्स इंदौर, श्री तिरुपति बालाजी, ब्राइट ऑटो प्लास्ट, पे टी एम  जैसी कंपनियों ने आने की सहमति दी है
साथ ही शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एवं शासकीय आई.टी.आई  की भी सहभागिता रहेगी। इसी के साथ फ्लिपकार्ट एवं फ़ोन-पे ने विद्यार्थियों के रिज़्यूम के आधार पर टेलिफोनिक इंटरव्यू की व्यवस्था की है ।जो कस्टमर केअर एग्जेक्युटिव के रूप में पंद्रह से अठारह हज़ार रुपये प्रति माह का ऑफर देंगी ।इसके अलावा कुकसी सोलर पावर प्लांट, एक्सिस बैंक,IBFC, यूरेका फ़ोर्ब्स, तराना सोलर पावर प्लांट उज्जैन द्वारा कस्टमर केअर की मांग की गई है।
अन्य संस्थानों के द्वारा शिक्षक, टेली एक्सपर्ट, मार्केटिंग एग्जेक्युटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर ,फीमेल रेसेप्टिनिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड, शो रूम हेल्पर्स  एवं ड्राइवर की आवश्यकता है।
इस हेतु छात्र/छात्राएं नामांकन प्रभारी डॉ ज़ी.पी शर्मा, मेला संयोजक डॉ यू सी गुप्ता ,सह-संयोजक डॉ विकास एवं मीडिया प्रभारी प्रो. राघवेन्द्र गर्ग से सम्पर्क कर अपना रेजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!