Press "Enter" to skip to content

रसोई गैस रिफिलिंग का अवैध व्यापार करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 14 सिलिंडर किये जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना देहात द्वारा अवैध रूप से रसोई गैस रिफिलिंग का व्यापार करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 14 सिलिंडर जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कल्लन शोप फैक्ट्री के पास शिवपुरी में एक व्यक्ति अपनी सायकल स्टोर से अवैध रूप से रसोई गैस सिलिंडर रिफिल कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी देहात द्वारा एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर छिपकर देखा तो एक व्यक्ति अपनी सायकल रिपेयरिंग की दुकान से ब्लैक में बड़े घरेलू सिंलिंडर से दूसरे छोटे सिलिंडर में रिफिलिंग पिन की मदद से बीच बाजार में लापरवाही पूर्वक गैस की रिफिलिंग कर रहा था जिससे आस-पास कभी भी आग लगने जैसी दुर्घटना घटित होने से आम आदमी का जीवन सकटापन्न हो सकता था, मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मदन पुत्र कल्लाराम राठौर उम्र 52 साल निवासी कल्लन शोप फैक्ट्री के पास शिवपुरी का होना बतााया, आरोपी से घरेलू गैस की रिफिलिंग करने एवं बेचने के संबंध में लाईसेंस पूछा तो किसी भी प्रकार का लाईसेंस न होना बताया, बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की दुकान से 13 घरेलू गैस सिलिंडर एवं एक छोटा सिलिंडर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 278/19 धारा 285 भादवि एवं धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता, उनि. दिनेश नरवरिया, उनि. अंजली सिंह, आर. अवतार सिंह, आर. गिरजाशंकर एवं आर. प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!