Press "Enter" to skip to content

बाल विवाह रुकवाने पर पड़ौसियों में खूनी संघर्ष, 14 घायल | Narwar News

शिवपुरी। मगरौनी क्षेत्र के खोड़न गांव में नाबालिग की शादी रुकवाने के शक के चलते पड़ौसी से विवाद हो गया। दो पक्षों में लाठी और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया। इस घटना में 14 लोग घायल होए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक खोड़न गांव में हाकिम गुर्जर के घर 30 जून को 16 साल की लड़की की शादी होने जा रही थी। लेकिन किसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पहुंचकर नाबालिग की शादी रुकवा दी थी। शादी रुकवाने के मामले में पड़ौसी नवल गुर्जर पर शक था, इसी के चलते गुरुवार की शाम विवाद हो गया।
दोनों पक्षों में लाठी, लुहांगी और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से 14 महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!