राजनीति के पहलवान केपीसिंह कक्काजू के अखाडे मे 14 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दिखाएंगे अपने दाव पेंच

रानू परिहार पिछोर।पिछोर अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम करारखेड़ा स्थित प्रसिद्ध सिद्ध स्थल कमलेश्वर महादेव मन्दिर पर हर वर्ष की भांति 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छ: दिवसीय मेले का आयोजन क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह कक्काजू अपने पिता स्वर्गीय ठाकुर धीरज सिंह जी की स्मृति में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 14 ,15, 16, जनवरी मे होगा  जिसमें बुंदेलखंड भारत केसरी भारत कुमार के पहलवान भाग लेगे  एवं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता  का आयोजन 17, 18, 19 जनवरी  को स्वर्गीय ठाकुर धीरज सिंह स्टेडियम करारखेड़ा में होगा जहां पर  कबड्डी खिलाड़ी  एवं पहलवान अपने दांव पेज एवं जौहर दिखाकर हजारों लाखो रुपए  इनाम हासिल करेंगे 

यहां पर बता दे आपको कि यह  कमलेश्वर मेला  राष्ट्रीय दंगल के नाम से संपूर्ण मध्यप्रदेश के अलावा भारतवर्ष में मशहूर है और यहां पर दिल्ली पंजाब हरियाणा सहित देश के कोने कोने के बह पहलवान कुश्ती लड़ने आते  हैं जिन्होंने विदेशों में कुश्ती जीतकर भारत का नाम रोशन किया है भारतीय कुश्ती  एवं अपने बजन के चैंपियन सुशील कुमार भी इस कमलेश्वर मेले में कुश्ती लड़ चुके हैं

आयोजक के पी सिंह कक्काजू के अलावा इनकी देखरेख में होगा दंगल

योगेंद्र प्रताप सिंह चौहान उर्फ राजाजी चौहान, प्रेन्स दाऊ, मनूराजा, रवि राजा ,सतीस महाराज, मेहरबान सिंह यादव मास्टर , धर्मवीर पहलवान, चंद्र प्रकाश राय रमन पुरोहित, साकेत पुरोहित , भौले दाऊ, बबलूराजा डग्गीराजा, बल्ली पहलवान  सहित कई पुराने पहलवान एवं रवि राजा दाऊ साहब की समस्त टीम की देखरेख में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न होगी