Press "Enter" to skip to content

परिवार परामर्श केन्द्र की ऐतिहासिक सफलता, 14 परिवारों में हुई सुलह, हुए एक  तीन प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध की अनुशंसा  दो सगी बहिनें, दो सगे भाईयों का दिलचस्प प्रकरण

शिवपुरी। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में परामर्शदाताओं के प्रयासों, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित महिला सेल के सहयोग से परामर्शदाताओं ने शिवपुरी का नाम 14 परिवारों में सुलह कराके स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया। परिवार परामर्श केन्द्र के परामर्शदाताओं के अथक प्रयासों से ये 14 परिवार पुन: एक हो गए जिससे इन जोड़ों के साथ-साथ दोनों ही पक्ष के परिवार और उनके ब’चों का भविष्य भी असुरक्षित होने से बच गया। परिवार परामर्श केन्द्र की इस मीटिंग में कुल 29 प्रकरण रखे गए इसमें जहां 14 प्रकरणों में सुलह हो गई तो वहीं & प्रकरण न्यायालय द्वारा निराकरण योग्य पाए गए। 4 प्रकरण में 1 पक्ष अनुपस्थित रहा तो 2 प्रकरणों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे। & प्रकरणों में सुनवाई के लिए आगामी दिनांक नियत की गई वहीं 2 प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध करने हेतु अनुशंसा की गई। 

रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में परामर्शदाताओं ने अपने अथक प्रयासों से बिछड़े हुए परिवार को एक करने तथा उनमें राजीनामा कराकर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। एक ही दिन में 14 प्रकरणों में राजीनामा कराना और उन परिवारों को एक करना संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए एक नजीर है, क्योंकि एक ही दिन में 14 बिछड़े हुए परिवारों को एक करने का कीर्तिमान शिवपुरी के अलावा कहीं नहीं है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, परिवार परामर्श केन्द्र जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया, एएसआई श्रीमती खान, श्रीमती उमा मिश्रा, श्रीमती पुष्पा खरे, श्रीमती प्रीति जैन, बिन्दु छिब्बर, आनंदिता गांधी, किरण-अशोक ठाकुर, नीरजा खण्डेलवाल, रवजीत ओझा, भरत अग्रवाल, मथुराप्रसाद गुप्ता, नरेश गौंडल, समीर गांधी, राजेन्द्र राठौर, संतोष शिवहरे, राकेश शर्मा, एच.एस. चौहान, शम्भू पाठक, राजेश गुप्ता रामू सहित महिला सेल का समस्त स्टाफ उपस्थित था। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!