Press "Enter" to skip to content

सहकारिता मंत्री सारंग ने बदरवास के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर दी ग्रामीणों को सौगातें ग्राम पीरोठ में हाईस्कूल एवं खतौरा में हायर सेकेण्डरी की की घोषणा समस्याओं के निराकरण हेतु 14 दिसम्बर को शिविर आयोजित होंगे

शिवपुरी। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने बदरवास जनपद पंचायत के ग्राम पीरोठ, तरावली, गढवासा और खतौरा में आयोजित हितग्राही सम्मेलनों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों सौगातें दी। विश्वास सारंग ने पीरोठ में 08 लाख की लागत से 200 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम भवन का भूमिपूजन भी किया। 

मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेकों योजनाए संचालित की है। उन्होंने राज्य सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण, खाद्य-बीज लेने वाले किसानों को समय पर राशि लौटाने पर 10 प्रतिशत की छूट जैसे अनेकों योजनाओं की जानकारी दी। श्री सारंग ने ग्राम पिरोठ में 15 दिवस के अंदर नलजल योजना का सर्वे कर हेण्डपंपों सिंगल फेश मोटर लगाने के निर्देश दिए। हेण्डपंपो में राईजर पाइप बढ़ाए जाएगें। 50 लाख की लागत से 15 विद्युत पोल लगाए जाएगें। ग्रामीणों को 24 घण्टे बिजली प्रदाय की जाएगी। ग्राम खतौरा में हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं बस स्टेण्ड पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की घोषणा करते हुए 14 दिसम्बर को समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, वीरेन्द्र रघुवंशी, नरेन्द्र बिरथरे आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जगराम सिंह यादव, सुरेन्द्र जैन खतौरा, डॉ. राकेश राठौर, अनुराग अष्ठाना, सोनू बिरथरे, गगन खटीक, धनपाल यादव, कपिल मिनौचा, जितेन्द्र राठौर, आकाश, राजीव जैन, अजय रघुवंशी, डॉ.तुलाराम यादव आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!