नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नोटंबदी के फैसले के बाद सिर्फ 1.4 फीसद हिस्से को छोड़कर बाकी सभी 1000 रुपए के नोट सिस्टम में वापस लौट चुके हैं।
भारतीय
रिजर्व बैंक ने यह जानकारी आज अपनी सालाना वार्षिक रिपोट में दी है।
आरबीआई ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि साल 2016-17 के दौरान 632.6
करोड़ 1000 रुपए के नोट प्रचलन में थे, जिनमें से सिर्फ 8.9 करोड़ नोट ही
वापस नहीं आए हैं।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते साल 8 नवंबर
को नोटबंदी का फैसला लिया था जिसके बाद 9 नवंबर से ही 500 और 1000 रुपए के
नोटों को अमान्य कर दिया गया था।
नोटबंदी के बाद लोगों को अपने
पुराने नोट बैंकों में जमा करने का मौका दिया गया था। सरकार ने नोटबंदी का
फैसला ब्लैकमनी पर अंकुश लगाने और आतंकवाद को होने वाले वित्त पोषण को
रोकने के इरादे से उठाया था।
हालांकि सरकार ने नोटबंदी के बाद 2000
और 500 रुपए के नए नोट बाजार में जारी किए थे, लेकिन 1000 रुपए का नोट
बाजार में वापस नहीं लाया गया।
सरकार की माने तो 1000 रुपए का नया
नोट लाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। आरबीआई के मुताबिक 31 मार्च 2017 तक
नए और पुराने नोट मिलाकर 500 रुपए के कुल 588.2 करोड़ नोट थे। जबकि 31
मार्च 2016 तक 500 रुपए के 1,570.7 करोड़ नोट प्रचलन में थे।
आरबीआई
की सालाना रिपोर्ट में कहा गया कि 4 नवंबर 2016 की तुलना में 31 मार्च 2017
तक नोटों के सर्कुलेशन में 74 फीसद तक का इजाफा किया गया है।
आरबीआई
का कहना है कि साल दर साल के आधार पर मार्च के अंत तक नोटों का सर्कुलेशन
20.2 फीसद घटकर 13.1 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर आ गया है। केंद्रीय वित्त
मंत्री जेटली ने बताया कि हमें कैश लेन-देन में कमी लाने की जरूरत है।
आरबीआई
की एनुअल रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च 2017 तक 1000 रुपए के करीब 89
मिलियन नोट प्रचलन में थे, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 6.33 बिलियन का रहा
था।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि नोटबंदी के बाद अब करेंसी डिमांड 87
फीसद के आसपास रही है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि मार्च 2017 तक सालाना आधार
पर 86.4 फीसद करेंसी में से 73.4 फीसद हिस्सा 500 और उससे ऊपर के मूल्यवर्ग
वाले नोटों का था।
वहीं मार्च 2017 तक 2000 रुपए के नोट कुल
सर्कुलेशन का 50.2 फीसद हिस्सा रहे थे। आरबीआई का कहना है कि उसने कैशलेस
इकोनॉमी की तरफ अपने प्रयासों में तेजी दिखाई है।
वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि नकदी लेनदेन को काफी हद तक बंद करने को लेकर पूरे भारत में लोगों को अब तक भरोसा नहीं हो रहा है।
1.4 फीसद हिस्से के अलावा 1000 रुपए के सभी नोट सिस्टम में वापस: RBI
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News





Be First to Comment