
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के आदेशानुसार मादक पदार्थो का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। श्रीमान एसडीओपी महोदय पिछोर रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरी. सतीश सिंह चैहान के द्वारा टीम का गठन किया गया है। दिनाँक 27.04.19 को चैकी प्रभारी खोड़ उनि. दिनेश विरथरे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बपावली में माधव उर्फ माधौ पुत्र सूरज सिंह यादव उम्र 40 साल नि. बपावली अपने घर के पीछे अवैध रूप से गांजा उत्पादन कर रहा है मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ग्राम बपावली में भेजी जहाँ आरोपी माधव उर्फ माधौ पुत्र सूरज सिंह यादव उम्र 40 साल नि. बपावली के कब्जे से 22 पौधे हरे कुल वजन 06 किलो 800 ग्राम हरा गांजा कीमत 13600 रू का विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में चैकी प्रभारी खोड़ उनि दिनेश विरथरे, उनि विजय राजपूत, सउनि पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक 954 नवनीत जाट, आरक्षक 935 संजय धाकड़, आरक्षक 263 दिलीप रावत, सैनिक हनुमंत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment