अग्रवाल समाज चुनाव- 1351 मतदाताओं ने डाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष…के लिए वोट, फर्जी वोटिंग के आरोप

शिवपुरी। आज अग्रवाल समाज का अध्यक्ष शहर के अग्रवाल समाज के 1691 मतदाताओं से 1351 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे दोनों प्रत्याशी चौधरी हरिओम जैन और चंद्र प्रकाश बंसल चंदू ने न केवल घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं बल्कि उनके समर्थक सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में खुलकर प्रचार कर समर्थन मांगा था। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महामंत्री, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष और प्रचार सचिव के लिए सहमति न बन पाने से इन पदों के लिए चुनाव हुआ है। उपाध्यक्ष के लिए प्रकाश ठेईया, सौरभ, उत्तम मैदान में हैं, वहीं कोषाध्यक्ष लिए कसोनू गोयल, मथुरा प्रसाद, महामंत्री-अमित बिंदल, विजय बंसल सहित अन्य प्रत्याशियों का भविष्य अब मतदान पेटी में बंद हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल दास बंसल रहे। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। बीच में मतदान के दौरान फर्जी मतदान के आरोप भी एक-दूसरे पर लगे और तीखी झड़प भी देखी गई, हालांकि बाद में समाज के लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और मतदान संपन्न हो गया।