Press "Enter" to skip to content

शिक्षक लगातार बन रहे ठगी का शिकार, कोलारस के मुंशी रावत के खाते से 1.33 लाख पार / Kolaras News

 

शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने शिक्षक की रिपोर्ट पर अज्ञात ठगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षक के खाते से अज्ञात ठगों ने 1 लाख 33 हजार रुपए पार कर दिए थे।

सरकारी स्कूल के हेड मास्टर मुंशी रावत निवासी भटौआ की रिपोर्ट पर कोलारस थाना पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी के मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। शिक्षक के एसबीआई शाखा कोलारस स्थित खाते से 27 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर के बीच 1 लाख 33 हजार 900 रुपए किसी ने पार कर दिए थे। 25 हजार रुपए पिछोर के दूसरे शिक्षक के खाते में गए और उसके खाते से अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि कोलारस के अलावा पिछोर और करैरा के शिक्षक के खाते से मोटी रकम निकली है। तीनों ही ऑनलाइन ठगी के मामले आपस में लिंक नजर आ रहे हैं। पीड़ितों में ठगी के इन मामलों में उनके खातों की जानकारी लीक करके बैंक के किसी कर्मचारी का हाथ होने की आशंका जाहिर की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!