बदमाशों ने दो युवकों से 1.30 लाख व मोबाइल लूटे, गोयल इंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं दोनों / Shivpuri News

बडौदी से आगे तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया और कट्टा लाकर 1 लाख 30 हजार नगद सहित मोबाइल लूट लिए। दोनों गोयल इंटरप्राइजेज शिवपुरी के कर्मचारी हैं। जानकारी के अनुसार मोनू अपने एक अन्य साथी के साथ कोलारस गया था। कोलारस से लौटते वक्त बड़ौदा से पहले गुरुवार की रात 8:30 बजे तीन अज्ञात बदमाश आए और बाइक रोक ली। बदमाशों ने कट्टा लाकर बैग छीन लिया जिसमें 1 लाख 30 हजार नगद और लगभग 80 एंड्राइड मोबाइल लूट लिए।

तीनों बदमाश बाइक से भाग गए। इसके बाद मोनू अपने साथी के साथ शिवपुरी आया और गोयल इंटरप्राइजेज शिवपुरी के मालिक को घटना बताई। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस घटना की जांच करा रही है।