शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) कलेक्टर एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 गुना की रिटर्निंग आॅफिसर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों की उपस्थिति में आज कलेक्टर कोर्ट रूम में की गई। समीक्षा के दौरान सभी 13 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए।
इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल, सामान्य प्रेक्षक श्री डी.सेन्थिल पाण्डियन, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।





Be First to Comment