जिला स्तरीय वृहद पोषण सभा का आयोजन 13 सितम्बर को | SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। पोषण माह को जन आंदोलन का स्वरूप देने, समुदाय की अधिकतम भागीदारी तथा पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय वृहद पोषण सभा का आयोजन 13 सितम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे से मानस भवन शिवपुरी में किया जाएगा।