जांच में 31 में से 30 रिपोर्ट नेगेटिव और एक पॉजिटिव
शिवपुरी। जिले में 22 मई को प्राप्त 31 रिपोर्ट में से 30 रिपोर्ट नेगेटिव और एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खनियांधाना विकासखंड में 13 साल का बच्चा हाल ही गुजरात से अपने परिवार के साथ लौटा था वह कोरोना पॉजीटिव निकला।
सीएमएचओ डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है लेकिन इनमें से 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने बताया है कि जिले में अभी तक 69 हजार 461 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है एवं 52 हजार 94 व्यक्तियों को होम क्वारनटाइन किया गया। आईशोलेशन वार्ड में कुल 7 मरीजों को भर्ती किया गया जबकि संस्थागत क्वॉरेंटाइन वाले लोगो की संख्या 16 है।
उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं क्योंकि सावधानी से ही बचाव किया जा सकता है। इसलिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।






Be First to Comment