
गणेशोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण 13 को
अतिथि के रूप में एसपी पांडेए विधायक भारती और विधायक यादव आदि शिवपुरी। गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के तत्वाधान में वर्ष 2016 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और झांकियों का पुरस्कार वितरण समारोह 13 अगस्त को शाम 6रू30 बजे परिणय वाटिका में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेयए विधायक प्रहलाद भारती और विधायक रामसिंह यादवए नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहए चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीवान अरविंद लाल और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता श्रीमति संगीता जोशी उपस्थित रहेंगी। जिनके कर कमलों से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखलाए संयोजक रामकृष्ण मित्तलए कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जैन और सचिव महेंद्र रावत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत अनेक वर्षों से शहर में गणेश चौथ से लेकर अनंत चौदस तक अनेक प्रतियोगिताओं और चल तथा अचल झांकियों का आयोजन किया जाता है जो कि शिवपुरी जिले के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। अनंत चौदस को शहर दुल्हन की तरह सजाया जाता है और इस अवसर पर अनेक आकर्षक चल झांकियां नगर के प्रमुख मार्गों से निकलती हैं। शहर में रात भर रौनक का वातावरण रहता है और इस दिन शहरवासी दरियादिली का परिचय देकर अनेक खानपान की वस्तुओं का रात भर निरूशुल्क वितरण करते हैं। कस्टम गेट स्थित मंच भी आकर्षण का केंद्र रहता है। जहां फैंसी ड्रेसए गायन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इस अवसर पर नगर के बैंड बादक भी झांकियों के साथ आकर्षक धुनें प्रस्तुत करते हैं। इन सब प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति पुरूस्कृत करती है। उसी कड़ी में पिछले वर्ष हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 13 अगस्त को शाम 6रू30 बजे अतिथिगणों द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा। शहरवासियों से पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित होने की अपील आयोजकगणों ने की है।






Be First to Comment