कोलारस। भाजपा की केंद्र व शिवराज सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचे इस हेतु जन जागरण विकास यात्रा 12 दिसंबर से कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माड़ा से प्रारंभ की जाएगी उक्त बात की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी द्वारा दी गई। श्री रघुवंशी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार को घर घर तक पहुचायेंगे और भाजपा के संस्थापक के सपने को पूरा करना हमारा मुख्य उद्देश्य जिसमें अंतिम छोर के व्यक्ति को भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। यह जन-जागरण विकास यात्रा 12 दिसंबर को ग्राम मढ़ा, गणेशखेड़ा, बामौरकला, गोदावरी, आरोदा, सीतानगर, डकरारा, खसखेड़ा, विजयपुरा, बिजरी 13 दिसंबर को देहरदागणेश, टामकी, हरीपुर, लालपुर, सजाई, पचावाला, पचावली, संगेश्वर, अनंतपुर 14 दिसंबर को मोहरा, रामराई, राई, पिछोर, किलावनी, रिझारी, कार्या, दीगोधी, 15 दिसंबर को कुमरौआ, वेंहटा, पडोरा, रामनगर, कुलवारा, देहरवारा, तेंदुआ, खरई, गोधारी, सुआटोर 16 दिसंबर को गिनदौरा ,एचवाड़ा, रामपुर, अलावादी, बारोद, खतोरा, इंदार, 17 को बरई, दोहाई, सेमरी, रेन्जा, सालोंन, दोहा, रामपुरी, 18 दिसंबर को बदरवास मंडल के डोंडय़ाई,जूर, भाटी, गुढ़ा, पनवाड़ी, सनवारा से होकर 18 को लुकवासा में समापन सांय 6 किया जाएगा। इस जनजागरण यात्रा कोलारस विधानसभा क्षेत्र सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता साथ रहेंगे।






Be First to Comment