Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: उधारी के1200 रूपए माँगने पर युवक की गोली मार कर हत्या / Gwalior News

ग्वालियर: 04.02.2021 / शहर के मुरार थाना क्षेत्र में उधारी के रुपये मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और जब पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
जानकारी के अनुसार मुरार के सुनारपुरा(निबुआपुरा) में रहने वाले अमित बेग को बीती रात उसके पड़ोसी संजू तिवारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक अमित उर्फ दानिश स्टील पॉलिश का काम करता है। रात को जब वो मोहल्ले में काम कर रहा था तब वहाँ से संजू तिवारी निकला, अमित ने उससे उसके यहाँ किये काम के उधार 1200 रुपये मांगे तो नशे में धुत संजू, उसका भाई और बेटे ने अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी और संजू ने कमर में लगा कट्टा निकाल कर अमित पर फायर कर दिया। बचने के लिए अमित भागा तो पीछे से और दो गोली और चला दी जो सीधे अमित में घुस गई। गोली लगते ही अमित मौके पर ही गिर गया। परिजन घायल अमित को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस उसे लेकर पास में ही जिला अस्पताल मुरार ले गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बाद में पुलिस JAH के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची वहाँ भी डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। 
घटना की सूचना लगते ही एसपी अमित सांघी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल की। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है। परिजनों और मोहल्ले वालों के मुताबिक संजू और उसका परिवार ऐसे ही रंगदारी करता है, मोहल्ले के लोगों से लड़ाई झगड़े करता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!