Press "Enter" to skip to content

आबकारी की अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर की कार्रवाई, 12 लाख की शराब व सामान जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार के निर्देश पर आबकारी अधिकारी वीरेंद्रसिंह धकड़ के नेतृत्व में अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन संग्रहण एवं जहरीली शराब बेेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बीते रोज पिछोर वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त पिछोर में ग्राम भौंती से आरोपित कपिल गुप्ता को 1 हजार पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा ग्राम बामौर, कंजर डेरा एवं अचरौनी कंजरों के डेरे पर दविश देकर कुल 18 हजार किलोग्राम गुडलहान मौके पर नष्ट किया गया एवं 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा 03 कच्ची शराब बनाने की भट्टियां, 15 ड्रम एवं अन्य मदिरा बनाने का सामान जब्त किया गया जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 10 से 12 लाख रुपए आंका गया है। इस पूरी कार्रवाई में कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!