शिवपुरी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक 12 नवम्बर 2019 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत कार्यालय शिवपुरी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
बैठक में शिवपुरी (ग्रामीण) अंतर्गत आने वाली आंगनवाड़ी केन्द्र मुड़खेड़ा, गड़ीबरोद, जनपद खनियांधाना में आंगनवाड़ी केन्द्र चमरौआ क्र.1, आदिवासी काॅलोनी मसूरी, डावर में तथा जनपद पिछोर के आंगनवाड़ी केन्द्र तिंधारी-01, तिंधारी-02, जराय एवं वार्ड 14 बी पिछोर में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चर्चा की जाएगी।





Be First to Comment