Press "Enter" to skip to content

महिला कांग्रेस अध्यक्ष की शिकायत पर सीएमओ पहुंचे वार्ड 12, लिया मूलभूत समस्याओं का जायजा / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 12 मनियर में अनेक अव्यवस्थाएं थीं। यहां के रहवासियों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से लेकर संबंधितों को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कॉलोनी में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य था कोई सफाई कर्मचारी भी यहां नहीं आता था जिस कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था। वहीं वार्ड 12 में मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन को ख्ुला छोड़ दिया था। इसी लाइन के पास लगभग 10 फीट का गहरा गड्ढा था जो पानी स लवालव हो गया था। गड्ढे में पानी भरने के कारण यहां के छोटे बच्चों पर जान का खतरा मंडराने लगा।

जब नागरिकों की कहीं नहीं सुनी तो उन्होंने अपनी समस्या को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के समक्ष रखा। जिस पर इंदु जैन मंगलवार को जनसुनवाई में कार्यकर्ताओं कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्योति धाकड़, शिल्पी राठौर, वार्ड अध्यक्ष रूपाली खंडेलवाल, रानी, राकेश जाटव सहित वार्डवासियों के साथ पहुंची। यहां अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से वार्ड 12 में व्याप्त समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिस पर अधिकारियों ने तुरंत समस्या का निराकरण करने की बात कही।

जनसुनवाई में शिकायत के बाद बुधवार सुबह नपा सीएमओ गोविंद भार्गव एवं अन्य अधिकारी वार्ड क्रमांक 12 में पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन को फोन लगाकर मौके पर बुलाया। जिस पर इंदु जैन वार्ड में फैल रही अव्यवस्थाओं को सीएमओ को दिखाया। वहीं 10 फीट गहरे गड्ढे को बंद कराने की भी बात कहीं जिस पर सीएमओ ने तुरंत कार्रवाई कर गड्ढे को बंद करने के लिए अधिनस्थों को आदेश दिए। इंदु जैन ने बताया कि वार्ड में बोर खराब पड़े हुए हैं और लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं जिस पर सीएमओ ने बंद पड़े बोरों व खराब मोटरों को जल्द सुधरवाने की बात कही। वहीं गंदगी की साफ-सफाई के लिए भी अधिनस्थों को कहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!