Press "Enter" to skip to content

पशुओं से भरे दो वाहन पकड़े, 12 बैल कराए मुक्त ! Shivpuri News


शिवपुरी। अमोला पुलिस ने झांसी रोड सिरसौद पर चैकिंग के दौरान बैलों से भरे दो वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों वाहनों से 12 बैलों को मुक्त कराया है। जिन्हें वाहन चालक कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर वाहन में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेश सिंह चंदेल को सूचना प्राप्त हुई कि करैरा के ग्राम कालीपहाड़ी से दो वाहनों में जानवरों को भरकर शिवपुरी की ओर लाया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी ने अमोला थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को चैकिंग लगाने के निर्देश दिए जिन्होंने सिरसौद तिराहे पर चैकिंग शुरू की। इसी दौरान दो वाहन एमपी 07 जीए 5023 और एमपी 33 एच 1283 वहां से गुजरे जिन्हें पुलिस ने रोक लिए जिनकी तलाशी ली तो दोनों वाहनों 12 नग बैल निर्दयतापूर्वक भरे हुए थे जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया और वाहनों में सवार आरोपी संजय राठौर, विनोद धाकड़ और मुकेश धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!