Press "Enter" to skip to content

समसमायिक विषयों पर बैठक 12 सितम्बर को ग्वालियर में | SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। आयुक्त ग्वालियर संभाग द्वारा 12 सितम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे आयुक्त कार्यालय ग्वालियर के मान सभागृह में समसमायिक विषयों पर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनशिकायत निवारण (सीएम हेल्पलाईन/लोक सेवा गारंटी), जय किसान फसल ऋण माफी योजना, खनिज विभाग (अवैध उत्खनन से संबंधित जानकारी), खाद्य विभाग (मिलावटी वस्तुओं पर की गई कार्यवाही), जिले से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने विभाग से संबंधित जानकारी 09 सितम्बर तक तैयार कर कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी को उपलब्ध कराए।    
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!