Press "Enter" to skip to content

ट्रेेक्टर चालक ने 12 वर्षीय राहुल में मारी टक्कर, बुझ गया घर का इकलौता चिराग / Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नौनेटा में हैंडपंप पर नहाने जा रहे एक 12 वर्षीय किशोर में ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक घर में इकलौता था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार राहुल 12 वर्ष गुरुवार को सुबह के समय घर से हैंडपंप पर नहाने के लिए निकला था। जब वह कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल बुरी तरह घायल हो गया। घायल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेेकर आए जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घाेषित कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।   
ट्रेक्टर चालक इस घटना के बाद ट्रेक्टर को मौके पर छोडकर भाग गया। जानकारी मिल रही हैं कि ट्रेक्टर बगवासा गांव के किसी पचंम धाकड का था और उसको पंचम का भाई राजेश चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!