Press "Enter" to skip to content

एफआईआर आपके द्वार योजना से जुड़ा दतिया का बडौनी और कोतवाली थाना, भोपाल से पायलट प्रोजेक्ट योजना का गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने 12 जिलों में किया शुभारभ

शैलेंद्र बुन्देला,दतिया
एफआईआर आपके द्वार पायलट प्रोजेक्ट योजना में शामिल हुए दतिया के बडौनी और कोतवाल थाना
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में शुरू की योजना। कंट्रोल रूम दतिया में सीधे प्रसारण से जुड़े पुलिस अधिकारी व मीडिया कर्मी, एसपी ने दिखाई frb वाहनों को हरी झंडी
दतिया। मप्र के 12 जिलों के 23 थानों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एफआईआर आपके द्वार योजना शुरू की गई है। सोमवार को योजना का विधिवत शुभारंभ भोपाल में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डीजीपी विवेक जौहरी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से दतिया जिला मुख्यालय पर पुलिस कंट्रोल रूम एसपी अमन सिंह राठौड़,एएसपी आरडी प्रजापति सहित पुलिस अधिकारी व मीडिया कर्मी जुड़े। 
योजना के तहत दतिया जिले के कोतवाली थाना और बड़ोनी थाना की जोड़ा गया है। 
करीव डेढ लाख लोग होंगे लाभान्वित-
एफआईआर आपके द्वार योजना से दतिया कोतवाली व बड़ोनी थाना क्षेत्र के डेढ लाख लोग लाभान्वित होंगे। लोगों की एफआईआर दर्ज कराने अब थानों पर नहीं जाना पड़ेगा या यूं कहिए कि आम जनता को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। 
100 नबम्बर पर सूचना देने पर डायल 100 पीड़ित के घर पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करेगी। 
 यह होगी योजना-
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने योजना का शुभारंभ कर बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंशन बहुत जरूरी है। ऐसे में लोगों को अपनी समस्या लेकर थानों पर न जाना पड़े पुलिस सूचना पाकर स्वंय ही पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की एफआईआर दर्ज करें। लोगों को कानूनी सहायता लेने में कठिनाई न हो इस मंशा से इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 12 जिलों के 23 थानों एक शहरी व एक देहात में शुरू किया है। 31 अगस्त को योजना की समीक्षा करेंगे, जो सुझाव आएंगे उन्हें शामिल कर योजना को पूरे प्रदेश में लागू करेंगे। यह देश मे अपनी तरह की पहली योजना हैं।
3 एफआरवी हरी झंडी दिखाकर की रवाना- 
पायलट प्रोजेक्ट में शामिल 3 एफआरवी को एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी आरबी प्रजापति ने कंट्रोल रूम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी राठौड़ ने बताया कि एफआरवी पर तैनात प्रधान आरक्षक मौके पर घटना की गंभीरता को समझेंगे, छोटे मोटे केसों में मौके पर एफआईआर दर्ज करेंगे। गंभीर अपराध पाए जाने पर संबंधित थाना को सूचित करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!