भौंती | भौंती कस्बे में गैस सिलेंडर की सब्सिडी सीधे हितग्राही के खातोंमें भेज कर सारी सब्सिडी खत्म कर दी गई है। जनता ने इसको बिना किसी विरोध
के स्वीकार कर लिया। इससे सरकार उत्साहित हो रही है और सरकार की मंशा के
अनुसार अब सरकार गरीब को मिलने वाला राशन बंद कर सीधे हितग्राहियों के खाते
में राशि भेजने की योजना बना रही है। जिसके चलते सभी उचित मूल्य की
दुकानें बंद हो जाएगी और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। जिसके विरोध में
शिवपुरी जिले के सभी सहकारिता के कर्मचारी 11सितंबर को भोपाल जाकर धरना पर
बैठेंगे। सहकारी कर्मचारी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बताया है कि
हमने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया व सभी
सहकारी कर्मचारियों को भोपाल जाने की अपील की है। सरकार उचित मूल्य की
दुकानों को बंद कर हम हजारों सेल्समैन विक्रेताओं को बेरोजगार कर हमारे साथ
खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश भर के प्रबंधक सेल्समेन सहायक अपनी मांगों को
लेकर 11 सितंबर को भोपाल में धरना देंगे।






Be First to Comment