Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा 11500 रू की अवैध शराब की जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 11.04.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शिवपुरी में 4 प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11500 रू की अवैध शराब जप्त की गई।
थाना प्रभारी अमोला उप निरीक्षक हुकुम सिंह मीणा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम थरखेड़ा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी अमोला द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को अवगत कराया जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करवायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी नरोत्तम उर्फ लल्ला सीताराम वैस उम्र 40 साल निवासी ग्राम थरखेड़ा के कब्जे से 80 क्वार्टर मसाला एवं 60 क्वार्टर अवैध देशी शराब कीमत 9200 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में थाना कोलारस, देहात, एवं इंदार द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध एक-एक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!