Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती ने जाखनौद में किया 11.50 लाख के नव निर्मित प्रा.विद्यालय शाला भवन का लोकार्पण

योगेन्द्र जैन पोहरी-विधायक प्रहलाद भारती ने गत दिवस पोहरी विकासखण्ड अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान के तहत  ग्राम पंचायत जाखनोद की आदिवासी वस्ती में निर्माण लागत 11.50 लाख के नव निर्मित शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शालाभवन का लोकार्पण किया,नवीन शाला भवन के निर्माण के साथ ही स्कूली बच्चों को पेयजल सुविधा हेतु एक हैण्डपंप भी लगाया गया है। प्राथमिक विद्यालय के शाला भवन के लोकार्पण के उपरान्त विधायक भारती ने ग्रामवासियों की समस्याओं को चौपाल लगाकर सुना, जिसमें ग्रामवासियों ने आदिवासी मोहल्ले में विद्युत न रहने की समस्या से विधायक को अवगत कराया, तो वहीं कुछ लोंगों द्वारा बीपीएल कार्ड बनवाए जाकर सूची में नाम जोडने हेतु कहा गया। यहां आदिवासी समुदाय के लोगों एवं अन्य को स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवासों के बारे में विधायक ने हितग्राहियों से उनके निर्माणाधीन आवास के संबंध में भी चर्चा की तथा निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कुछ हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर विधायक भारती के साथ विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन एल.आई.सी,जनपद सदस्य बैजन्ती यादव, सरपंच करई वाल्मीकी, कोमल आदिवासी, कल्याण यादव, रामस्वरूप् आदिवासी, गोपाल यादव, किरण गोस्वामी, मुलिया आदिवासी,सुरेश यादव, अवतार यादव, सचिव मलखान सिंह तथा सहा.सचिव चंद्रशेखर यादव उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!