Press "Enter" to skip to content

इनामी कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला, लाश देखकर नगर पालिका सीएमओ ने दिए 1100 रुपए ! Gwalior News

मरे कुत्ते को लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे लोग।.

  • सीएमओ ने कुत्ते को जिंदा या मुर्दा लाने पर 1100 रुपए का इनाम व्यक्तिगत रूप से देने की घोषणा की थी
  • विजयपुर तहसील में इस कुत्ते ने 20 राहगीरों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया था

श्योपुर. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील में पशु क्रूरता का वीभत्स मामला सामने आया। वजह यहां के नगर पालिका सीएमओ अजीज खान हैं, जिन्होंने कई लोगों को जख्मी करने वाले कुत्ते को जिंदा या मुर्दा लाने पर 1100 रुपए का इनाम व्यक्तिगत रूप से देने की घोषणा कर दी। जब लोग कुत्ते की लाश लेकर नगरपालिका पहुंचे तो नपा अध्यक्ष ने उन्हें 1100 रुपए का इनाम दिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। 
दरअसल, ये कुत्ता पिछले दो दिन में 33 राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था। नागरिकों के बीच दहशत को देखते हुए नगर परिषद ने उसे मारने वाले को 11 सौ रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। इसी बीच देर शाम युवाओं की एक टीम ने कुत्ते को लट्ठों से मार गिराया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विजयपुर तहसील में सोमवार रात कुत्ते ने बाजार में खरीददारी कर रहे राहगीरों पर हमला बोल दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और कुत्ते ने 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया। मंगलवार को भी इस ने 13 लोगों पर हमला बोल दिया। घायलों को विजयपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनमें से तीन को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया।
नगर परिषद की पांच टीम कुत्ते की खोज में लगी थी, लेकिन कल शाम नगर के युवाओं की टीम ने कुत्ते को घेर कर एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे लाठियों से पीटकर मार दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!