
पाल बघेल समाज द्वारा 6 और 7 मई को जिले भर में आयोजित किये जायेंगे विवाह सम्मेलन
शिवपुरी। समाज को व्यसन मुक्त और कुरीतियों से आजाद करने की दिशा में कार्य कर रही पाल बघेल समाज ने इस बार सामूहिक विवाह सम्मेलनों में नशा करकर आने वाले लोगों पर अर्थदण्ड का प्रावधान रखा है। जिले के पोहरी अनुविभाग अंतर्गत ग्राम परीच्छा में 6 मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन में यदि कोई व्यक्ति नशा करके आता है तो उससे 11 हजार रुपए का अर्थदण्ड वसूला जाएगा। इसी प्रकार परीच्छा सम्मेलन समिति ने निर्णय लिया है कि जो कन्यायें पितृहीन हैं उनसे पंजीयन की आधी राशि ली जाएगी, आधी राशि सम्मेलन समिति अपनी ओर वहन करेगी, एक ही पिता की दो बेटियाँ होने पर एक बेटी का नि:शुल्क पंजीयन किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम परीच्छा पोहरी सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रभूदयाल पाल, प्रीतम पाल सिरसौद और दीवान सिंह बघेल युवाध्यक्ष पाल महासभा पोहरी ने संयुक्त रूप से दी।
उल्लेखनीय है कि पाल बघेल समाज शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष द्वारा दहेज प्रथा और फिजुलखर्ची पर रोक लगाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं, इस वर्ष भी सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन 6 मई 2019 को पोहरी के ग्राम परीच्छा और पोहरी कस्बे में गड़रिया मोहल्ले में सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे, 6 मई को ही कोलारस, बदरवास, करैरा के ग्राम खड़ीचा और नरवर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। 7 मई को बैराड़ के ग्राम ऊंची खरई, शिवपुरी तहसील के ग्राम सतनवाड़ा में भैंरो हनुमान मंदिर और पिछोर के लवाझिरी सरकार पर सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।
ये रहेंगे समितियों के अध्यक्ष
सम्मेलन आयोजन हेतु समितियों द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस बार सम्मेलन हेतु जो समितियां गठित की गईं हैं उनमें ग्राम परीच्छा पोहरी हेतु अध्यक्ष प्रभूदयाल पाल और प्रीतम पाल सिरसौद को बनाया गया है, पोहरी के गड़रिया मोहल्ले में आयोजित होने वाले सम्मेलन की समिति के अध्यक्ष ख्यालीराम बघेल और पुक्खु बघेल को बनाया गया है, बैराड़ ऊंची खरई पर 7 मई को होने वाले विवाह सम्मेलन में नेकसियाराम पाल अध्यक्ष पूर्व सरपंच गाजीगढ़ को बनाया गया है, नरवर में 6 मई को सम्मेलन समिति के अध्यक्ष अजब सिंह बघेल पूर्व सरंपच रहेंगे, करैरा के ग्राम खड़ीचा में 6 मई को सम्मेलन सम्मेलन समिति के अध्यक्ष राजाराम बघेल बरौआ को बनाया गया है। कोलारस में 6 मई भैंरो की राई हनुमान मंदिर के पास आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन का अध्यक्ष सोनेराम पाल एवं अजमेर सिंह पाल को रखा गया है यह जानकारी शिक्षक अमरसिंह पाल ने दी। पिछोर अनुविभाग में लवाझिरी सरकार मंदिर पर 7 मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन की समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह पाल को बनाया गया है। 7 मई को ही सतनवाड़ा में आयोजित होने वाले सम्मेलन में समिति अध्यक्ष रामजीलाल पाल बारां को बनाया गया है जबकि कोषाध्यक्ष तोरन सिंह पाल रहेंगे।






Be First to Comment