Press "Enter" to skip to content

मतदाता पर्ची के साथ वोटर कार्ड या अन्य 11 पहचान चिन्ह में से एक अपने साथ जरूर ले जाये: एसडीएम | Shivpuri News

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सिलानगर में रैली का आयोजन किया गया
करैरा। जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अनुविभाग करैरा में एसडीएम अरविन्द कुमार वाजपेयी ने तहसील करैरा की ग्राम पंचायत सिलानगर में रैली को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। रैली शासकीय माध्यमिक विद्यालय से शुरुआत की गई, जो गांव में नारे लगाते हुए पंचायत भवन पहुँची। रैली में उपस्थित ग्रामीणों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री वाजपेयी ने कहा कि मतदान के लिए बीएलओ द्वारा दी जाने वाली मतदाता पर्ची के अतिरिक्त वोटर कार्ड या 11 अन्य दस्तावेज में से कोई भी एक अवश्य साथ ले जाकर 12 मई को मतदान अवश्य करे।
 उन्होंने महिला मतदाताओ से भी अपील की है कि आप लोग घर के सारे काम छोड़ सबसे पहले मतदान करे। रैली में सीईओ आर एस टैगोर, नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर, कु. ज्योति लाक्षाकार, परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर,राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र सेंगर,विनोद सोनी, स्टेनो रमेश कुशवाह, निर्वाचन शाखा के एस आर मंडेलिया, शिक्षक आनंद जैन,ग्राम पटवारी हरी प्रसाद, सचिव बीरबल कुशवाह, पीतम सिंह, तहसील के समस्त स्टाफ पटवारी, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम के बीएलओ सहित ग्राम के पुरुष व महिला मतदाता मौजूद थे। सभी मतदाताओ को मतदान करने हेतु संकल्प भी दिलाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!