Press "Enter" to skip to content

पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 11 जुआरी पकड़े 

कोलारस। कोलारस पुलिस ने बीती रात्रि कस्बे में दो स्थानों पर दबिश देकर वहां से 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से 7800 रूपए की राशि जब्त कर ली है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे में भगवानलाल के मकान के पास दो अलग-अलग जुए के फड़ संचालित हो रहे हैं जहां बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां से पहले फड़ से दुर्गेश पुत्र नथूआ चंदेल, बृजेश पुत्र धनुआ पाल, रवि पुत्र कैलाश वंशकार, जाकिर पुत्र आसीन खान, हरिओम पुत्र नारायण रघुवंशी, खेरू पुत्र हरिसिंह रघुवंशी निवासीगण लुकवासा को गिरफ्तार कर उनके  पास से 4250 रूपए जब्त कर लिए। जबकि पास में ही चल रहे दूसरे फड़ से  सुभाष पुत्र रोशन धानुक, गोविंद पुत्र भूरा जाटव, अनिल पुत्र हरवीर गोस्वामी, राजेश पुत्र फोसू जाटव, परमार पुत्र भोगीराम रजक निवासीगण लुकवासा को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनसे 3550 रूपए मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!