Press "Enter" to skip to content

बदरवास में गोपाल पुरस्कार योजना के तहत प्रतियोगिता 11 एवं 12 को आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर

शिवपुरी। भारतीय नस्ल के गौ-भैंस वंशीय पशुओं के पालन को बढ़ावा देने एवं दुग्धोत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन बदरवास विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा।  बदरवास में 11 एवं 12 नवम्बर को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सभी वर्ग के पशुपालकों के लिये है जिनके पास भारतीय नस्ल की गाय/भैस उपलब्ध हो तथा जिनका दुग्ध उत्पादन क्रमश: प्रतिदिन 4 लीटर/6 लीटर या उससे अधिक हो आवेदन हेतु पात्र होंगे। योजना के लिए पात्र पशुपालक आवेदन प्रस्तुत करने हेतु पशु चिकित्सालय बदरवास अथाव उपसंचालक कार्यालय जिला शिवपुरी में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन 10 नवम्बर तक सायं 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्राप्त गाय, भैसों को क्रमश: 10 हजार रूपए, 7 हजार 500 रूपए एवं 5 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदाय की जाएगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!