
राठौर युवा जागृति मंच, सकल पंच राठौर समाज तथा राठौर समाज सेवी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में होगा आयोजन
शिवपुरी। राठौर समाज द्वारा दुर्गादास राठौर को 379वी जयंती पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत आज शुक्रवार को रक्तदान शिविर के आयोजन से होगी। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया जाएगा और शाम को वृद्धजनों को भोजन वितरण निराश्रित भवन में किया जायेगा। इस मौके पर प्रतिभा सम्मान और वाहन रैली का आयोजन भी किया जायेगा। शनिवार को मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस एवं गायन प्रतियोगिता कराई जाएगी। ये प्रतियोगिताएं जूनियर, प्री जूनियर ,सीनियर, युगल एवं एकल गायन श्रेणियों में कराई जाएंगी । कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार 13 अगस्त को दुर्गादास राठौड़ प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि और इसके बाद राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर नमन रैली निकाली जाएगी। रेली दुर्गा दास चौक से हो शुरू हो कर मानस भवन तक पहुंचेगी। मानस भवन मेंं प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के समाज के प्रति समर्पण और स्वभाव को याद किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम राठौर युवा जागृति मंच, सकल पंच राठौर समाज तथा राठौर समाज सेवी संस्था द्वारा मिलकर कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सुनील कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक, राघवेंद्र शर्मा (केबिनेट मंत्री )अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग मध्य प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश सिंह चौहान जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजू बाथम ( राज्य मंत्री) उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश तथा अन्य कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील रघुवंशी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी करेंगे। अत सभी समाज जनों से आग्रह है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाये।






Be First to Comment