Press "Enter" to skip to content

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक 10 को

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव

शिवपुरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 अप्रैल को भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव द्वारा की जाएगी।   बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निगम मंडलो के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव ने  बताया कि 17 अप्रैल को जबलपुर में होने वाली नर्मदा सेवायात्रा को लेकर रूपरेखा बनाने के लिए जिला बैठक का आयोजन किया जा रहा है। श्री जाटव ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे बैठक में अपनी उपस्थित दर्ज कराएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!