
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चौकीदार रामसेवक की हत्या में लिप्त फरारी बदमाश पिपरा बस स्टैंड के चबूतरे के पास किसी बारदात की नीयत से खड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया एस डी ओपी पिछोर आर पी मिश्रा एवम बामौर कलां थाना प्रभारी आर आर तिवारी के मय फोर्स के साथ बताये गये स्थान पर घेराबंदी की तो एक बदमाश चबूतरे के पास खड़ा मिला पुलिस गिरफ्त में लेकर तलाशी ली तो एक 315 बोर का लोडेड कट्टा एवम एक राउंड का खाली खोखा मिला धारा 25/27 में गिरफ्तार किया गया ।उक्त आरोपी सोवरन पुत्र संजम सिंह यादव उम्र 24 निवासी कचनाइया खिसलोनी चौकीदार हत्याकांड का फरारी बदमाश है जिस पर हाल में कायम अपराध 228/18 302 का आरोपी था जिस पुलिस अधीक्षक द्वारा एक हजार का इनाम घोषित था।इस हत्याकांड के 9 आरोपी बामौर कलां पुलिस एवम एस डी ओपी मिश्रा द्वारा पकड़कर जेल भेज चुकी है।इस हत्याकांड के तीन आरोपी अभी भी फरार है।
इनका कहना है
चौकीदार हत्याकांड के अभी तक 10 आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है पुलिस अन्य आरोपियों को पकडऩे की कोशिश कर रही जल्द ही तीनो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गांव में शांति है और पुलिस फोर्स लगी हुई है।
आरआर तिवारी, थाना प्रभारी बामौरकलां






Be First to Comment