Press "Enter" to skip to content

10 पेटी प्लेन मदिरा व एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के निर्देश पर विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से अवैध शराब के भंडारण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत  बामौरकलां थाना प्रभारी आर आर तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने दो टीमो का गठन कर सिलावन टौरिया तिराहे पर इंतजार किया तभी एक मोटरसाइकिल डिस्कवर एमपी 67एमए 7774 पर दो व्यक्ति अवैध शराब को ले जा रहे थे दोनो को पकड़कर पूछताछ की गई एक ने अपना नाम करन सिंह पुत्र बालकिशन लोधी उम्र 21 साल दूसरा जिहान पुत्र रामदास लोधी उम्र25 साल निवासीगण नयागांव थाना बामौर कलां बताया दोनो के कब्जे से 10 पेटी सफेद प्लेन शराब कीमत लगभग 25 हजार एक मोटरसाइकिल जब्त कर 34(2) आवकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो को न्यायालय में पेश किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आर आर तिवारी के साथ सउनि के एस कुशवाह,सउनि संजय भगत,प्रआर जशरथ सिंह,सेवाराम पांडे विकाश दुबे,जितेंद्र सिंह,भरत यादव,मोहित शर्मा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!