बेंगलुरु। तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन की तर्ज पर आज से
बेंगलुरु में इंदिरा कैंटीन का आगाज हो गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी ने एक कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की। इस कैंटीन की घोषणा मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया ने की थी।
खबरों के अनुसार श्रमिकों, गरीब प्रवासियों
और अन्य लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए सिद्धारमैया ने पूरे बेंगलुरु
में इस कैंटीन के शुभारंभ की घोषणा की थी। इसमें लोगों को महज 10 रुपए में
भरपेट खाना उपलब्ध होगा। कैंटीन का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी यहां
एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
सिद्धारमैया ने अपने संबोधन में कहा था कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो
रही है कि बुधवार से बेंगलुरु में इंदिरा कैंटीन शुरू होने जा रही है।
शुरुआती
चरण में यहां 5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में दिन और रात का खाना
मिलेगा। इस कैंटीन के लोगों पर प्रभाव को देखकर हम इसे अन्य शहरों और
कस्बों में शुरू करने पर विचार करेंगे।
राहुल ने लॉन्च की इंदिरा कैंटीन, 10 रुपए में मिलेगा खाना
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News





Be First to Comment