नरेंद्र मोदी चौथी बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। देश आज
अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर लाल किले की प्राचीर
से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराया। जानिए 15 अगस्त को पीएम मोदी
के भाषण के दौरान कही गई 10 प्रमुख बातें।
1. पीएम मोदी ने कहा
सेना के लिए सालों से लटके वन रैंक वन पेंशन को हमने लागू किया। GST जिस
तरह से सफल हुआ उसके पीछे कोटि-कोटि लोगों का हाथ है।
2.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश की रक्षा-सुरक्षा आम जनता के दिल में बहुत
बड़ी बात है। बलिदान की पराकाष्ठा करने में हमारे वीर कभी पीछे नहीं रहे।
यूनिफॉर्म में रहने वाले लोगों ने त्याग किया है। सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो
दुनिया को हमारा लोहा मानना पड़ा।
3. पीएम मोदी ने कहा हर कोई
अपनी जगह से 2022 के लिए एक नई ऊर्जा, नए संकल्प के साथ परिवर्तन ला सकते
हैं। न्यू इंडिया जो सुरक्षित हो, समृद्धशाली हो। सबको समान अवसर उपलब्ध
हो।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज दोगुनी रफ्तार से सड़कें बन
रही हैं, दोगुनी रफ्तार से रेल की पटरी बिछाई जा रही हैं। 14 हजार से
ज्यादा गांवों को पहली बार बिजली मिली है। 29 करोड़ गरीबों के बैंक अकाउंट
खुले हैं।
5. पीएम मोदी ने कहा युवाओं को रोजगार के लिए बैंक से
लोन की स्वीकृति मिलती है। 2 करोड़ गरीब माताओं को लकड़ी के चूल्हे से
मुक्ति मिलती है। वक्त बदल गया है। सरकार जो कहती है वही अब करने के लिए
प्रतिबद्ध है।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज भारत की साख विश्व
में बढ़ रही है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आज हम अकेले नहीं हैं। दुनिया
के कई देश सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं। विश्व के देशों के साथ कंधे से
कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं।
7. पीएम मोदी ने कहा जम्मू-कश्मीर का
विकास, सामान्य नागरिक के सपनों को पूरा करना जम्मू-कश्मीर की सरकार के साथ
इस देशवासियों का संकल्प है। कश्मीर के अंदर जो कुछ होता है, आक्षेप भी
बहुत होते हैं।
8. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सरकार बनने के बाद
हमने पहला काम किया था SIT बनाने का। आज 300 लाख से ज्यादा काला धन हमने
सरेंडर कराया है। जो काला धन छिपा था उसे हम मुख्यधारा में लाने में सफल
रहे।
9. पीएम मोदी ने कहा यह देश बुद्ध का है, गांधी का है। यहां
आस्था के नाम पर हिंसा के रास्ते को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। उस वक्त
नारा था भारत छोड़ो और आज हमारा नारा है, ‘भारत जोड़ो’।
10.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछले 3 साल में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के
कारण करोड़ों युवाओं को स्वरोजगार की प्रेरणा मिली। पिछले 3 वर्षों में 6
नए IIM, 8 नए IIT का हमने निर्माण किया।





Be First to Comment