गाँव से खरीददारी करने के लिए ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर आ रहे थे ग्रामीण

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमुरिया से टे्रक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक दर्जन ग्रामीण खरीददारी करने के लिए बदरवास आ रहे थे जिसमें बच्चे भी सवार थे। जैसे ही उनका ट्रेक्टर सुमेला गाँव के सामने फोरलाइन की पुलिया पर चढ़ा वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टाटा 709 वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर-ट्रॉली पलट गए और उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, वहीं कुछ मरीजों को उनके परिजन गुना अस्पताल के लिए ले गए। घायलों में दिनेश, फूलसिंह, संतोष कुशवाह, सतेन्द्र चंदेल, छोटी बच्ची जयंती, करीब पांच साल का बच्चा अमित सहित अन्य लोग शामिल हैं।






Be First to Comment