Press "Enter" to skip to content

104 वर्षीय निःशक्त पानाबाई ने व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र पहुंचकर किया मतदान | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शिवपुरी तहसील के सुरवाया ग्राम की 104 वर्षीय श्रीमती पानाबाई पाल ने मतदान केन्द्र क्रमांक 01 सुरवाया में, शिवपुरी की 96 वर्षीय शांति देवी अरोरा ने मतदान केन्द्र क्रमांक 41 में तथा 95 वर्षीय सावित्री बाई ने आज मतदान केन्द्र क्रमांक 78 सुरवाया में अपन मताधिकार का उपयोग किया। 
श्रीमती पानावाई ने मतदान करने के बाद बताया कि मतदान केन्द्र पर पहली बार उन्हें मतदान करने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। श्रीमती पानाबाई, शांति देवी और सावित्री बाई ने इस सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्हीलचेयर की व्यवस्था होने पर उसे अपना मत डालने हेतु किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम जैसे बुर्जुग एवं निःशक्त मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा प्राप्त कर आसानी से मतदान कर सके। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!