Press "Enter" to skip to content

आत्महत्या करने निकला युवक मिला डायल 100 को, समझाइश के बाद परिजनों को सौंपा | Shivpuri News

शिवपुरी। विष्णु मंदिर के पास रहने वाला युवक परिजनों से विवाद की कहकर घर से आत्महत्या की कहकर चला गया। मामले की सूचना युवक के परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने डायल 100 को युवक की फोटो देखकर तलाश करने भेजा। जहां डायल 100 को युवक मिला और उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
जानकारी अनुसार थाना फिजिकल क्षेत्र मे 30 वर्षीय युवक परिजनों से विवाद कर आत्महत्या करने की कहकर चला गया।जिसकी सूचना पर डायल 100-वाहन एफआरव्ही पुलिस स्टाफ आरक्षक मनोज कुमार, सैनिक रवि कांत शर्मा तथा पायलट समर खान व्दारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को तलाश करने लगे ग्वालियर बायपास रोड पर युवक जाता हुआ मिला। डायल 100 के जवान युवक को वापस लाए तथा परिजनों को बुलाकर भविष्य मे ऐसा दोबारा न करने की समझाइश देकर उनके सुपुर्द किया। डायल 100 स्टाफ की तत्परता तथा प्रयासों के कारण युवक को सकुशल घर लाए ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!