Press "Enter" to skip to content

डायल 100 पुलिस नेे घर से बिछड़ी दो नाबालिग बच्चियों को परिजनो को किया सुपुर्द | Shivpuri News

शिवपुरी। आज दिनांक 09.02.20 को डायल 100 पुलिस कंट्रोल रुम भोपाल से पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी को सूचना प्राप्त हुई की दो नाबालिग बच्चियां रोते हुये लावारिस अवस्था में बैराड में कॉलर को मिली हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी द्वारा एफआरव्ही 14 को तत्काल मौके पर पहुँचने हेतु आदेशित किया,एफआरव्ही 14 में मौजूद पुलिस स्टाफ आर. रामअवतार रावत एवं पायलेट महेश शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर कॉलर से उक्त गुम बच्चियों के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि में इनको नही जानता हूं ये बच्चियां लावारिस अवस्था में रोते हुये घूम रही थी जिसकी सूचना मेंने डायल 100 को दी हैं बाद एफआरव्ही 14 के पुलिस स्टाफ द्वारा कॉलर और दोनो बच्चों को साथ में लेकर सार्वजनिक रुप से घोषणा करवाई एवं बच्चियों के परिजनों को तलाश किया, कुछ समय पश्चात काफी मसक्कत के बाद दोनो बच्चियों को उनके पिता मुंशी प्रजापति को सुपुर्द किया। बच्चियों के परिवार वालों ने पुलिस का धन्यवाद व्यक्त कर आगे अपने बच्चों का खयाल रखने की शपथ ली। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!