दिनारा। एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा संपूर्ण जिले में चुनाव के मद्देनजर रखते हुए आसपास बॉर्डर पर नाकाबंदी कर सघन चैकिंग शुरू कर दी जिसके तहत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के आदेश व अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया एवं करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमनसिंह राजावत ने एक बड़े शराब तस्कर को झांसी को दिनारा से झांसी की ओर आते समय पुलिस नाके चैकिंग में आरोपी सुरेश पुत्र विजय कंजर उम्र 25 साल निवासी ईटाइल थाना लहचुरा जिला झांसी को एक अपाचे मोटरसाइकिल पर दो कट्टीयो में 100 लीटर कच्ची शराब लेकर गिरप्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउंड भी बरामद किए गए। इस कार्रवाई में दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत, एएसआई संजय भगत, आरक्षक जितेन्द्र रावत, अंकित कुमार, मृत्युंजय सिंह, अरबिंद कुमार माझी, पुष्पेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment