Press "Enter" to skip to content

दतिया में डायल 100 पायलेट द्वारा रक्तदान कर प्रसूता का जीवन बचाया। #DIAL100MP #MPPOLICE

दतिया। जिला दतिया थाना कोतवाली के अंतर्गत नोडल पॉइंट पर खड़ी डायल-100 एफ़आरवी 01 को सूचना मिली की दतिया हॉस्पिटल में गर्भवती महिला का अचानक स्वास्थ ख़राब हो जाने से ऑपरेशन के दौरान B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के ब्लड की आवश्यकता है ।जो लॉकडाउन के दौरान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, ऑपरेशन के लिए ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है। उक्त सूचना पर डायल-100 एफ़आरवी के पायलट गौरव दोहरे अपनी कर्त्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए ब्लड ग्रुप B पॉजिटिव होने से एफ़आरवी पायलट ने तत्काल दतिया हॉस्पिटल पहुँचकर डॉक्टर को जानकारी दी गयी। डॉक्टर द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद पायलट ने रक्तदान किया गया,जिससे गर्भवती महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो सका । महिला ने बच्चे को जन्म दिया,जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है । महिला के परिजनों एवं डॉक्टर्स द्वारा पायलट गौरव और डायल-100 सेवा की प्रशंसा की गयी और धन्यवाद दिया गया। डायल-100 हर परिस्थिति में आप सभी के साथ है ।रक्तदान के बाद पायलट डायल-100 एफ़आरवी पर तैनात है ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!