ग्वालियर। 100 रुपए के पेट्रोल में बाइक सिर्फ एक
किलोमीटर चली। जब पेट्रोल चेक किया तो उसमें पानी निकला। बाइक सवार ने पंप
पर लौटकर शिकायत की तो पंप मालिक व मैनेजर ने धमकाना शुरू कर दिया। पास ही
खड़े अन्य ग्राहकों ने भी विरोध जताया तो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की।
जिस पर पंप पर खड़े ग्राहक व क्षेत्रीय लोग भड़क गए। उन्होंने धमका रहे पंप
मालिक व मैनेजर से मारपीट कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उपनगर मुरार की सीपी कॉलोनी निवासी संतोष कुमार शर्मा किसान हैं।
शनिवार
दोपहर वह अपनी बहन को महाराजपुरा उनके ससुराल छोड़ने जा रहे थे। साथ में
भानजा भी था। अभी वह घर से निकले ही थे कि तभी बाइक की पेट्रोल खत्म हो गई।
किसी तरह चौक लगाकर वह गोला का मंदिर के काल्पीब्रिज स्थित लार्ड ऑटो
मार्बल्स पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां 100 रुपए की पेट्रोल भरवाई। पेट्रोल
पंप से अभी वह सिर्फ एक किलोमीटर ही दूर पहंुचे थे कि गाड़ी बंद हो गई। उसके
बाद उन्होंने टैंक खोला तो उसमें पेट्रोल नहीं दिख रही थी। इसके बाद
उन्होंने पेट्रोल पाइप खोलकर चेक किया, लेकिन उसमें से पानी टपकने लगा।
इसके
बाद संतोष ने अपने भाई को फोन कर बुलाया। भाई के साथ बहन और भानजे को
भेजने के बाद वह किसी तरह गाड़ी को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक पहंचे। यहां
उन्होंने कर्मचारियों से मिलावटी पेट्रोल डालने की
शिकायत की। जिस पर
कर्मचारी अकड़ने लगे और फिर यहां वहां गायब हो गए। जिस पर संतोष ने हंगामा
किया।
मालिक, मैनेजर आए धमकाया, हुई मारपीट
संतोष
के शिकायत करने से वहां खड़े और भी ग्राहक उससे सहमत नजर आए। उन्होंने भी
शिकायत की। यह बात कर्मचारियों ने मालिक अुर्जन सिंह व मैनेजर अमित सिंह को
बताई। जिस पर मालिक और मैनेजर पंप पर पहुंचे। यहां उन्होंने संतोष को
धमकाते हुए प्रशासन और पुलिस में अपनी सेटिंग की बात कही। अन्य ग्राहकों ने
भी विरोध जताया तो मैनेजर मारपीट पर आ गया। जिस पर वहां खड़े ग्राहक व
क्षेत्रीय लोग उग्र हो गए। उन्होंने पंप मैनेजर से मारपीट शुरू कर दी। घटना
की सूचना मिलते ही डायल 100 व गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुं ची
और स्थिति को संभाला
एक-दूसरे पर लगाए आरोप, दिए आवेदन
घटना
के बाद दोनों पक्ष गोला का मंदिर थाने पहुंच गए। यहां पेट्रोल पंप मालिक
ने संतोष शर्मा पर झूठा आरोप लगाकर बदनामी कर हंगामा करने का आरोप लगाया,
जबकि संतोष ने मिलावटी पेट्रोल देने और धमकाकर मारपीट करने का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने दोनों पक्ष से लिखित शिकायत ले ली है।
साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले भी लग चुके हैं मिलावट के आरोप
गोला
का मंदिर पुलिस ने बताया है कि काल्पीब्रिज पेट्रोल पंप पर मिलावट व कम
माप से पेट्रोल देने की पहले भी शिकायतें आती रही हैं। जिसकी जांच की जा
रही है। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की थी।
100 रुपए पेट्रोल में 1 किलोमीटर चली बाइक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment