Press "Enter" to skip to content

10वीं पास के लिएSSC में 57000 जीडी कॉन्सटेबल की भर्ती

नोकरी के लिए चित्र परिणाम

मल्टीमीडिया डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की
परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कारण है कि
SSC ने 57000 जीडी कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सबसे अहम बात यह है कि SSC 57000 जीडी कॉन्सटेबल 2017 परीक्षा के लिए
ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुका है।
आपको बता दें कि 4 सालों के बाद
अभ्यर्थियों को यह मौका मिला है। इससे पहले 2013 में इन पदों के लिए
परीक्षा हुई थी इसलिए इस अवसर लाभ जरुर उठाएं। आइए हम आपको इससे जुड़ी कुछ
महत्वपूर्ण जानकारियां आपको दे रहे हैं, जिसके बाद इसके लिए आप आसानी से
आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण –
देश
भर में कांस्टेबल के लिए लगभग 57,000 रिक्तियां होने का चांस है जो
आईटीबीपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी संगठनों में भरे जाएंगे।
योग्यता –
इन पदों पर अगर आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपकी शारीरिक मापदंड और फिजिकल टेस्ट देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता –
किसी भी मान्य़ता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य।
आवेदन करने की अंतिम तारीख –
इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप 05 अगस्त 2017 से लेकर 04 सितंबर 2017 के पहले आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा की तारीख –
वहीं परीक्षा की तिथि की बात करें तो इसके लिए परीक्षा की तिथि 30 जनवरी 2018 से 05 फरवरी 2018 तय किया गया है।
ऐसे करें आवेदन –
एसएससी
कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2017 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं। तो,
आपको इसके लिए एसएससी कांस्टेबल आवेदन फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट
http://ssc.nic.in/ पर होगा और उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के लिए वहां से
डाउनलोड कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!